फरवरी महीने में शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक को कपल्स अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। वैलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी तक है। यह पूरा हफ्ता कपल्स के लिए बेहद खास होता है। कपल्स एक-दूसरे से अपने दिल की बात शेयर करते हैं। कुछ लोग दिन और तारीख के बीच भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए गए प्यार के हर दिन के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां आपके लिए अपने प्रिय के साथ मनाने के लिए वैलेंटाइन सप्ताह की एक सूची दी गई है।

वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे से होती है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर स्पेशल फील कराते हैं। गुलाब को प्यार की शुरुआत माना जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को अलग-अलग रंग के गुलाब देते हैं।

वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है, इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। अगर आप किसी से अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं तो इन दिनों बता सकते हैं। आप भी इस दिन खास अंदाज में प्रपोज करके अपने जीवनसाथी को स्पेशल फील करा सकते हैं।
वैलेंटाइन डे का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे। यह दिन 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करके स्पेशल फील कराते हैं।

वैलेंटाइन डे का चौथा दिन यानी टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। अलग-अलग रंग के टेडी के भी अलग-अलग मतलब होते हैं।

11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से अपने प्यार और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं।

प्रॉमिस के अगले दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अक्सर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं, जिन्हें वो शब्दों में बयां नहीं कर पाते।

13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। जब पार्टनर अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते तो कुछ जोड़े एक-दूसरे को किस करके अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
यह दिवस 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को शादी के लिए भी प्रपोज करते हैं।
| Day | Date | Celebration | Meaning |
| रोज़ डे - Rose Day | February 7 | Exchange of roses | Express emotions using roses (red for love, yellow for friendship). |
| प्रपोज डे - Propose Day | February 8 | Proposal of love | A day to confess your feelings or propose to a special person. |
| चॉकलेट डे - Chocolate Day | February 9 | Exchange of chocolates | Sharing chocolates as a gesture of affection and sweetness. |
| टेडी डे - Teddy Day | February 10 | Giving teddy bears | Gift teddy bears as a symbol of warmth, love, and affection. |
| प्रॉमिस डे - Promise Day | February 11 | Making promises | Renewing commitments and promises in relationships to show loyalty. |
| हग डे - Hug Day | February 12 | Giving hugs | Hugging loved ones signifies care, support, and emotional connection. |
| किस डे - Kiss Day | February 13 | Sharing a kiss | A day to express love and intimacy through a kiss. |
| वैलेंटाइन डे - Valentine's Day | February 14 | Celebration of love | A global celebration of romantic love, expressing affection and gratitude. |