Amrit Uduyan : अमृत उद्यान दिल्ली के खूबसूरत स्थानों में से एक है। हर वर्ष फ़रवरी से मार्च तक अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुला होता है। अमृत उद्यान में फूलों की ख़ूबसूरती आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस साल राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुलेगा। लोग हफ्ते में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान घूमने जा सकते हैं (आखिरी एंट्री शाम 5.00 बजे तक होगी)।


अमृत उद्यान निम्नलिखित दिनों में विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा:
हर वर्ष के अनुरूप ही, इस वर्ष अमृत उद्यान की थीम ट्यूलिप फूल और उसकी अन्य प्राजातियां है। ट्यूलिप (Tulip) वसंत ऋतु में खिलने वाला पौधा है। यह लिली परिवार का बारह मासी पुष्प है। ट्यूलिप के फूल बड़े ही चमकदार होते हैं। इस फूल के प्रमुख रंग लाल, पीले, सफ़ेद और नीले हैं। ट्यूलिप के फूलों को उलटने पर ये पगड़ी की तरह दिखते पड़ते हैं। इसलिए, वनस्पति विज्ञान के ट्यूलिया (Tulipa) वंश का पारिभाषिक उद्गम ईरानी भाषा के शब्द टोलिबन (अर्थात् पगड़ी) से माना जाता है।
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान, जहाँ आकर आप कई तरह के गुलाब ट्यूलिप औषधीय पेड़-पौधे देख सकते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी दर्शक यहाँ पहुँचते हैं। अमृत उद्यान में 100 से भी ज्यादा किस्म के फूल लगे हैं। इसके अलावा यहाँ 225 साल पुराना शीशम (225 year old Sheesham or Indian Rosewood tree) का पेड़ भी आकर्षण का क्रेंद्र है।
यदि आप भी इस अद्भुत पुष्प वाटिका का आनंद लेना चाहते हैं तो आइए हम आपसे साझा करते हैं अमृत उद्यान से सम्बंधित सभी जानकारी ।
2 फ़रवरी से राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान खुल चुका है। अमृत उद्यान (Amrit Udyan) यानी राष्ट्रपति भवन वाला फूलों का बगीचा इस बार 2 फ़रवरी से 30 मार्च तक खुला रहेगा।
अमृत उद्यान के अलावा, लोग सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार तक) राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी देख सकते हैं। वे राजपत्रित छुट्टियों को छोड़कर हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड समारोह भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर उपलब्ध है।
अमृत उद्यान एंट्री (गेट नंबर 35) कनॉट प्लेस से 2.7 किलोमीटर दूर स्थित है। राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन उद्यान काफी नजदीकी है। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से आप मुफ्त शटल सेवा का उपयोग करके अमृत उद्यान तक पहुँच सकते हैं।


अमृत उद्यान जाने की टिकट के लिए visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में लगी कियॉस्क मशीन या वहां मौजूद काउंटर से भी टिकट ले सकते हैं। अमृत उद्यान में एंट्री निशुल्क रहेगी यानी टिकेट फ्री है।